पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में ली अंतिम सांस

जन एक्सप्रेस। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया है। उन्हें आज शाम तबीयत बिगड़ने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। दिल्ली एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।
पूर्व पीएम लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। उन्हें आज शाम बेहोश होने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया था, रात 9:51 बजे AIIMS में उनका निधन हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राजनीति में उनके साथ बीते पलों को याद किया है। पीएम मोदी ने कहा, जब वो प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब हम नियमित रूप से बातचीत करते थे। हम सरकार से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन बातचीत करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।
ये भी पढ़े:-