:जौनपुरउत्तर प्रदेश
भूमि विवाद में मारपीट में चार लोग घायल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मजडीहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के मजडीहा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों में जमकर चले लाठी-डंडे में 60 वर्षीय राम अदालत पुत्र अभयराज, 55 वर्षीय सेवाती देवी पत्नी राम अदालत और 40 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी मनी प्रसाद, 30 वर्षीय अनीता पत्नी शनि प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई है।






