उत्तर प्रदेशहाथरस

हाथरस में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिलेगा लाभ

गीतांजलि इंटर कॉलेज सासनी में 25 दिसंबर को लगेगा शिविर, डॉ. विकास शर्मा करेंगे उद्घाटन

जन एक्सप्रेस/हाथरस।आमजन की नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिव्य ज्योति नेत्रालय द्वारा एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का आयोजन गीतांजलि इंटर कॉलेज, नगला ताल, ननाऊ रोड, सासनी में किया जाएगा।
प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक सेंगर (एमबीबीएस, डीएनबी), जो शंकरा नेत्रालय, कोलकाता से संबद्ध हैं, मरीजों को परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. सेंगर फेको एवं ग्लूकोमा सर्जन हैं और शिविर स्थल पर ही विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
आयुष्मान कार्ड धारकों को विशेष सुविधा
शिविर में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इस दौरानबिना इंजेक्शन, बिना टांके और बिना पट्टी के फेको विधि से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशनकाला पानी (ग्लूकोमा) की जांच एवं ऑपरेशन नाखूना, नासूर, आंखों की गांठ, आंखों से पानी आना जैसी समस्याओं का उपचार की व्यवस्था की गई है। आधुनिक जांच व उपचार की होगी सुविधा
शिविर में निम्नलिखित सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी:
कंप्यूटराइज्ड नेत्र परीक्षण,चश्मा जांच,चोटग्रस्त आंखों का इलाज,डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित मरीजों की रेटिना जांच व उपचार
सिरदर्द, माइग्रेन और आंखों की एलर्जी का उपचार डॉ. विकास शर्मा करेंगे शिविर का उद्घाटन शिविर का उद्घाटन डॉ. विकास शर्मा, डायरेक्टर, फोकस ग्रुप द्वारा किया जाएगा। दिव्य ज्योति नेत्रालय की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे इस जनहितकारी शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button