देश
8 विधायकों ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा
राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा से वास्तव में कितने लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे यह तो वक्त ही बतायेगा फिलहाल का सच तो यह है कि नेता कांग्रेस को छोड़ते जा रहे हैं। पहले खबरें आती थीं कि किसी राज्य में एक या दो प्रमुख नेता कांग्रेस छोड़ गये लेकिन अब तो सामूहिक रूप से कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। गोवा में कांग्रेस के कुल 11 विधायक हैं जिसमें से 8 विधायक आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। सवाल यह है यदि गोवा से शुरू हुआ कांग्रेस छोड़ो अभियान आगे बढ़ा तो कई और राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।