UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेश

नदियों का पानी सड़को पर पहुंचा,तटवर्ती इलाको की बढ़ी मुश्किलें

रिपोर्ट- प्रशांत तिवारी

जन एक्सप्रेस /हरदोई :- हरिद्वार व नरौरा बांधो से लगातार छोड़े जा रहे पानी से सवायजपुर व बिलग्राम क्षेत्र में नदियों के तटवर्ती इलाको के निवासियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।हालांकि नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से अभी नीचे है फिर भी इनके किनारे खेतो में खड़े हरे चारे व अन्य फसलो में पानी पहुंचने लगा है।मुख्य मार्गो के अलावा तटवर्ती इलाके के सम्पर्क मार्गो पर बाढ़ का पानी बहने से लोगो की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

सवायजपुर तहसील में गंगा व रामगंगा,गर्रा,गम्भीरी सहित लगभग पांच नदियां बह रही है।हालांकि गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर रामगंगा नदी में गिरने से तटवर्ती गांवो में पानी घुसने की स्थिति में है।जबकि नदियों के किनारे कृषि भूमि में खड़ी फसलों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है।क्षेत्र के सांडी-श्रीमऊ मुख्य मार्ग श्री मऊ के पास सड़क पर लगभग एक फिट पानी बहने लगा है।यहां से आने जाने बाले वाहनों व स्कूली बच्चों को इस पानी से होकर निकलना पड़ रहा है।यही नही श्रीमऊ से कुसुमखोर मार्ग पर कडरिया जाने बाले सम्पर्क मार्ग पर भी पानी बह रहा है।

नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तहसीलदार विनोद कुमार व नायब तहसीलदार राजेश पटेल राजस्व टीम के साथ लगातार क्षेत्र में जायजा ले रहे है।तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि बाढ़ राहत चौकियों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।तथा ड्यूटी पर लगे कर्मियों को बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए रखते हुए पल पल की अपडेट प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button