उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

बच्चों का भविष्य संवार देती है अच्छी शिक्षा– सिद्धार्थ सिंह

ओम श्री मां ग्लोबल स्कूल बगथरी का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर वाराणसी के युवा समाज सेवी एवं पूर्व एम एल सी बृजेश सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि अच्छा स्कूल और अच्छी शिक्षा ही बच्चों का भविष्य संवार देती है।

अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों के सुन्दर भविष्य के लिए अच्छे स्कूलों में ही प्रवेश दिलायें।

रविवार को ओम श्री मां ग्लोबल स्कूल बगथरी आजाद नगर मुफ्तीगंज के स्थापना दिवस समारोह को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

स्कूल के चेयरमैन व संस्थापक की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीणांचल में इतना आलीशान शिक्षा मंदिर की स्थापना करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है, जो प्रशंसनीय ही नहीं अनुकरणीय भी है और अब गांव वालों को महानगरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी वह इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करके देश का विकास करेंगे।

विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख मुफ्तीगंज विनय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर आरएसएस के काशी प्रांत के कार्यवाह मुरली पाल, प्रचार प्रमुख राम चन्द्र,डाॅ0 नृपेंद्र सिंह, राम प्यारे यादव मुकेश सिंह,राम चंद्र राय,प्रेमचंद तिवारी, कैलाश नाथ सिंह, डॉ नरसिंह बहादुर सिंह, आशीष सिंह, संत कुमार सिंह व अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के चेयरमैन राजन सिंह व डिप्टी चेयरमैन उर्मिला सिंह, संस्थापक इन्द्र कुमार सिंह,इन्द्रसेन सिंह,दिनेश सिंह,उग्रसेन सिंह एवं गौरव सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी एडवोकेट व प्रधानाचार्य अमरनाथ यादवने किया।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत व एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button