उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

बदलापुर में इस्कॉन द्वारा भव्य हरि नाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई

जन एक्सप्रेस/बदलापुर:  जौनपुर नगर पंचायत बदलापुर में अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत (इसकान) संघ की ओर से मंगलवार को भगवान चैतन्य महाप्रभु की संकीर्तन यात्रा निकाली गई, /हरि नाम संकीर्तन यात्रा सब्जी मंडी सरोखनपुर से होते हुए, चंदन शहीद मार्ग, महराजगंज रोड से होते हुए मुख्य मार्गो से होकर बदलापुर के एक मैरेज हाल मे समापन हुआ/गौरतलब हो की इस भव्य एवं दिव्य पालकी संकीर्तन यात्रा में समस्त भक्तों के साथ बदलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह के प्रतिनिधि वैभव सिंह ने भी उपस्थित होकर दर्शन-पूजन किया। और नगर पंचायत में भक्तों के साथ भ्रमण किया/ कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद वितरण किया गया l इस अवसर पर डा अजय मौर्य प्रदीप जायसवाल, संतोष जायसवाल, कपिल निगम, राजेंद्र मिश्र, कृपा शंकर निगम, राजुल सिंह, आशीष सिंह, सूरज सेठ, सुशील निगम खपडूसहित अन्य भक्त गण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button