Crimeउत्तर प्रदेशलखनऊ
जनता हॉस्पिटल के संचालक अशोक सिद्धार्थ की गुंडई चरम पर!
पत्रकार के भाई पर सरेराह जानलेवा हमला – पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद!

जन एक्सप्रेस/लखनऊ : लखनऊ के चर्चित जनता हॉस्पिटल के संचालक अशोक सिद्धार्थ और उसके भाई अतुल सिद्धार्थ व रोहित सिद्धार्थ ने दबंगई की सारी हदें पार कर दीं। सरेराह पत्रकार के भाई की गाड़ी को घेरकर जानलेवा हमला किया गया। लाठी-डंडों और हथियारों से की गई बर्बर पिटाई की वारदात पूरी तरह CCTV कैमरे में कैद हो चुकी है।
सवालों के घेरे में बेनीगंज पुलिस
इस नृशंस हमले के बावजूद अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। स्थानीय जनता का कहना है कि पुलिस पर राजनीतिक और पैसों का दबाव है।
अब सवाल ये उठता है:
- क्या CCTV फुटेज, चश्मदीद गवाहों और पीड़ित की तहरीर के बावजूद पुलिस दबंगों पर सख्त कार्रवाई करेगी?
- या फिर रसूख और रुपयों के दम पर इस मामले को भी रफादफा कर दिया जाएगा?






