उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी

कायस्थ समाज कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला मनाया जश्न

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर नगर में नितिन नवीन को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कायस्थ समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव बच्चू लाला के नई आबादी मोहल्ला स्थित आवास पर संरक्षक प्रवीण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुआ।
बैठक में समाज के लोगों ने नितिन नवीन को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन के इस पद पर पहुंचने से समाज का मान-सम्मान बढ़ा है। यह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
बैठक में वक्ताओं ने नितिन नवीन के राजनीतिक व सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं तथा बिहार सरकार में मंत्री पद सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। बैठक में विवेक अस्थाना, संजय श्रीवास्तव, मोहित, प्रभात , ज्ञानेश, अनूप, मनोज, संदीप, आर बी श्रीवास्तव, पिंटू अस्थाना, सुधांशु, नीरज, स्वतंत्र, मनीष श्रीवास्तव, संदीप, अमित, एवं राम जी अस्थाना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button