हरदोई : दरोगा की ट्रेन से गिरकर मौत….

हरदोई। बदायूं के औसावां थाने में तैनात एसआई नरेश कुमार इलाहबाद हाईकोर्ट में सीए दाखिल करने के बाद मंगलवार को ट्रेन से वापस लौट रहा था,उसी बीच दलेल नगर और उमरताली रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिर पड़ा,जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका शव बरामद होने के बाद इसका पता चला। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरु कर दी है।
बताया गया है कि अनूप शहर के खगमरा मजरा कोटला ज़िला बुलंदशहर के नरेश कुमार पुलिस में एसआई था। बदायूं के औसावां थाने में तैनाती थी 26 मई को वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में सीए दाखिल करने गया हुआ था। जहां से मंगलवार की रात ट्रेन से वापस लौट रहआ था। उसी बीच रास्ते में कछौना कोतवाली के दलेलनगर और उमरताली के बीच चलती ट्रेन से गिर पड़ा,जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई।
बुधवार की सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। इसका पता होने पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया। तलाशी के दौरान पैंट की जेब में एटीएम, होटल की पर्ची और 65 सौ रुपये मिले। होटल की पर्ची पर लिखे नंबर पर बात हुई तो उधर से उसकी पहचान की गई। मोबाइल नंबर से घरवालों को जानकारी दी। दोपहर बाद वह लोग मौके पर आ गए। एसआई नरेश कुमार के परिवार में पत्नी रुक्मिणी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं।






