गाजे बाजे के साथ शहर में निकली व्यापार मंडल की ऐतिहासिक तिरंगा रैली
नगर मजिस्ट्रेट व भाजपा जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की रैली

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को उद्योग व्यापार मंडल की ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया।

रैली में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका, शहर अध्यक्ष कुलभूषण अरोरा, महामंत्री दीपक सोनी “दाऊ जी”, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन मातनहेलिया, उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा व नवनीत अग्रवाल, शकील अहमद, निर्यातक अशोक मातनहेलिया, मनोज चौरसिया, अतुल अग्रवाल, सुशील भल्ला, रितेश गुप्ता, मुरली मातनहेलिया, सईद अहमद, उमेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, घनश्याम नेता, हर्षदीप व गौतम मल्होत्रा शामिल रहे।
- पीपल तिराहे पर पप्पू इलेक्ट्रिक व दीपक सरदार ने रैली का स्वागत किया।
- नगर पालिका चेयरमैन सुधा टेकड़ीवाल ने घंटाघर चौराहे पर किया बाइक रैली का समापन
- 365 तिरंगा लाइटों से जगमग हुआ बहराइच शहर
रैली संयोजक सुमित खन्ना ने बताया कि रैली में करीब दो हजार बाइकें शामिल रहीं। बाइकों पर तिरंगा झंडा लगाकर देश भक्ति के गीत बजाते नाचते गाते व्यापारियों ने बहराइच शहर में राष्ट्र प्रेम की समा बांध दी।

रैली की समाप्ति पर नगर पालिका चेयरमैन सुधा टेकड़ीवाल ने बटन दबाकर शहर के 365 विद्युत खंभों पर लगी तिरंगा लाइटों का उद्घाटन किया। इसके बाद सभी लाइटें प्रकाशमान हो गई और पूरा शहर तिरंगा मय हो गया। उद्योग व्यापार मंडल की ओर से की गई इस पहल की शहर वासियों ने सराहना की है।






