उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

धूमधाम से संपन्न हुआ स्वर्णकार समाज जौनपुर का होली मिलन व प्रथम शपथ ग्रहण समारोह

मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक सूबेदार मेजर कृष्ण कुमार सेठ रहे उपस्थित, समाज की एकता व संगठन मजबूती पर दिया जोर

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर स्वर्णकार समाज जौनपुर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एवं प्रथम शपथ ग्रहण समारोह राजमहल पैलेस, जौनपुर में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। समारोह के मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक सूबेदार मेजर कृष्ण कुमार सेठ रहे*।
*कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के संस्थापक संरक्षक नन्हेंलाल वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर संरक्षक दिनेश सेठ,मानिकचंद सेठ, अशोक चंद सेठ, एडवोकेट चंद्र प्रताप सोनी एवं मुन्नालाल सेठ सहित समाज के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे*।
*समारोह में विशिष्ट सदस्यों के रूप में श्याम जी वर्मा, निरंजन वर्मा, गौतम सोनी, नरेश सेठ, महेश सेठ, आदर्श सेठ, संदीप सेठ, प्रभात सेठ, सुखसागर सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, घनश्याम सेठ, श्याम बाबू सेठ, जयप्रकाश वर्मा, गुड्डू सेठ एवं सुरेश सेठ सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे*।
*इस अवसर पर स्वर्णकार समाज जौनपुर की नवगठित कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई। संगठन के अध्यक्ष राजकुमार सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत सेठ कार्यक्रम संयोजक (गहना कोठी), महामंत्री विष्णु सेठ, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सेठ (औजार वाले) तथा उपाध्यक्ष सुनील सेठ, विनय बारोटिया, बंशीधर सेठ, विनोद सेठ, राधेश्याम सेठ,सूरज सेठ, अनिल सेठ, सनी वर्मा एवं संतोष सेठ को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं*।
*इसके अतिरिक्त संगठन में वरिष्ठ मंत्री मनोज वर्मा एवं प्रिंस सेठ, जबकि मंत्री के रूप में रमेश सेठ, राजकुमार सेठ (कल्लू), राजीव सेठ, संतोष सेठ, धर्मेंद्र कुमार सेठ, आशीष सेठ, मनीष सोनी एवं दिनेश चंद्र वर्मा को मनोनीत किया गया*।
*मीडिया प्रभारी के रूप में सुशील कुमार स्वामी एवं श्री महर्षि सेठ, आय-व्यय प्रभारी कमलेश सोनी, कानूनी सलाहकार विजय सोनी एडवोकेट, प्रवक्ता ओम प्रकाश सोनी तथा संपर्क प्रमुख राम प्रताप सोनी को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं*।
*कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।अपने संबोधन में वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा के महत्व तथा संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के लोग संगठित होकर कार्य करें और नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कार से जोड़ें*।
*इस अवसर पर कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं तथा समाज में भाईचारा और आपसी सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया*।
*समारोह में बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोगों की भागीदारी रही, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया*।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button