नई दिल्लीः

दिल्ली में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी,एक सप्ताह तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

जन एक्सप्रेस / नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में आज दिन मंगलवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में शाम के वक्त हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 25 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रह सकते , जबकि दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ,

दिल्ली में 25 अगस्त तक होगी बारिश

19 अगस्त को दिन में तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और रात में 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्व और दक्षिण-पूर्व से 5-15 किमी/घंटा की गति से हल्की हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। 20 अगस्त को दिन में तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और रात में 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, साथ ही दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10-20 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलेंगी। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

21 अगस्त को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10-15 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलेंगी। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 22 अगस्त को दिन में तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और रात में 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, साथ ही दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा में 5-15 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

(विशाल कठेरिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button