अपराधउत्तर प्रदेशमहराजगंज

पति ने पत्नी को मारा चाकू, मुकदमा दर्ज

घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, मचा हड़कंप

जन एक्सप्रेस/महराजगंज : ठूठीबारी उपनगर घरेलू विवाद के चलते एक नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पति के जानलेवा हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी निचलौल भेजा गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी निवासी रमजान पुत्र नूर मोहम्मद ने दोपहर करीब दो बजे नशे की हालत में पत्नी रुबीना खातून के साथ विवाद के दौरान उसके पेट में चाकू घोंपकर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद घायल महिला लहूलुहान हालत में तड़पती रही। वही शोर शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल भेजवाया। जिसके बाद आरोपी पति को मौके गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रमजान आए दिन शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता था। रविवार को भी इसी तरह का विवाद हुआ, जो जानलेवा हमले में बदल गया। पीड़िता के दो छोटे बच्चे हैं, चार साल की बेटी और तीन साल का बेटा जिनके भविष्य को लेकर परिजन चिंतित हैं।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि रुबीना की तहरीर पर आरोपित रमजान के विरुद्ध बीएनएस की 118 (1), 115 (2), 352, 352 (2) धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, मामले की जांच पड़ताल की जा रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button