बिल्हौर के ककवन कस्बे में सीएमओ ने संचारी रोगों के रोकथाम के लिए रैली निकाल किया जागरूक

जन एक्सप्रेस/बिल्हौर: बिल्हौर तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग जागरूकता संबंधी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी दो हरिदत्त नेमी ने ककवन पहुंचकर अधीक्षक धर्मेंद्र राजपूत, विकास यादव सहित आशा वर्कर और संगिनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया उक्त विद्यालय के रैली में मुक्त विद्यालय के बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को संचारी रोग से बचाव की अपील की। जिसके क्रम मे बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे रैली का आयोजन किया जिसकों प्रभारी अधीक्षक डा दिलीप कटियार हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बता दें कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक वृहद स्तर पर चलाया जाएगा इस दौरान 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी ।
ये हैं संचारी रोग
संचारी रोगों के अंतर्गत मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, चेचक, इनफ्लुएंजा, डायरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार आते हैं।
ये है संचारी रोग से बचाव के उपायघरों या उसके आसपास पानी को जमा होने से रोकना, बार-बार हाथ धोना,मांस, अंडे और अन्य वस्तुओं को अच्छी तरह से पकाना,ख़राब खाना खाने से बचना,घर में सतहों की सफाई (विशेष रूप से दरवाज़े के हैंडल और भोजन क्षेत्र),फोन जैसे व्यक्तिगत गैजेट को कीटाणुरहित करना,उचित स्वच्छता के साथ भोजन तैयार करना,जंगली जानवरों से दूर रहना और समय पर वैक्सीन लेना संचारी रोगों से बचने के कारगर उपाय हैं।






