उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव को मिला प्रशस्ति पत्र

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जफराबाद क्षेत्र तिहरे हत्याकांड के सफल अनावरण में अहम भूमिका निभाने वाले खुटहन थाना के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

ज्ञात हो कि विगत 25 मई को जफराबाद थाना क्षेत्र कचगांव नेवादा अंडरपास के पास इमलो क्षेत्र के महमदपुर गाँव निवासी एक ही परिवार के पिता और दो पुत्रों का सर कूचकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी लगने पर अगले दिन सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव सहित अन्य पुलिस टीम घटना के सफल अनावरण के लिए हर स्तर पर जांच कर रही थी और शाम होते होते एक अभियुक्त पलटू राम नागर को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। ज़फराबाद थाना से हटने के बावजूद भी घटना के सफल अनावरण के लिए इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव लगे रहे।

शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव , डी एम दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूछे जाने पर जयप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस की नौकरी में ट्रांसफर- पोस्टिंग लगी रहती है उन्होंने अपने आप को अपने कर्तव्यों से क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button