
जन एक्सप्रेस/नई टिहरी: जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग टिहरी चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद के अलग-अलग क्षेत्र में टीम गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में सघन प्रवर्तन अभियान चला रही है।
एआरटीओ सत्येंद्र राज ने बताया है कि बुधवार को टीम द्वारा कुठा – बीपुरम क्षेत्र में सघन प्रवर्तन कार्यवाही संचालित की गई इस दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन धाराओं में कुल 43 चालान एवं 92 वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई ।जिसमे एक प्राइवेट वाहन स्कूटी चालक जो शराब पीकर वाहन संचालित कर रहा था जिसको टिहरी पुलिस के सुपुर्द किया गया एवं वाहन बंद कर दिया गया ।






