उत्तर प्रदेश

16 देशों के निवेशक रहे मौजूद, उप्र में निवेश के लिए दी अपनी स्वीकृति : दया शंकर सिंह

-प्रदेश सरकार के 06 वर्ष तथा द्वितीय कार्यकाल के 01 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने की प्रेस वार्ता, गिनाई उपलब्धियां

-प्रभारी मंत्री सहित जन प्रतिनिधियों ने सूचना विभाग द्वारा विधान सभावार प्रकाशित विकास पुस्तिका का किया विमोचन

देवरिया। प्रदेश सरकार के द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन के गांधी सभागार में सूचना विभाग द्वारा विधान सभावार प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन जनपद के प्रभारी, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह सहित अन्य तिथियों द्वारा किए गए।

प्रभारी मंत्री सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जनता की हित के लिए यह सरकार पूरी प्रतिबद्ध व कटिबद्ध रहते हुए चौमुखी व सर्वांगीण विकास का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गाें के उत्थान, विकास एवं उनके आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनेक योजनाओं को संचालित करते हुए उसे क्रियान्वित करने की कार्य किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी के दूसरे कार्यकाल का आज 01 वर्ष पूर्ण हो रहा है। 2017 से मार्च 2023 तक योगी सरकार की 06 वर्ष की यात्रा पूरी हुई, जिसे आप सभी ने देखा कि मुख्यमंत्री जी ने एक-एक योजनाओं से उत्तर प्रदेश में बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के अन्दर विकास की ऐसी स्थिति थी कि बाहर से कोई उद्योगपति उद्योग के लिए आता था, तब उसे तरह तरह के मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। वह चाह कर भी उत्तर प्रदेश में कोई विकास की योजनाएं संचालित नहीं कर पाता था। योगी आदित्यनाथ जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से उन्होंने कानून का राज स्थापित किया है। इसके कारण केवल हिन्दुस्तान के ही नहीं, दुनिया के निवेशकों में भी उत्तर प्रदेश के प्रति जो आकर्षक बढ़ा है, वह इन्वेटर्स समिट के माध्यम से देखने को मिला। 16 देशों के निवेशक वहां पर मौजूद थे और उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए अपनी स्वीकृति दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button