हमीरपुर की जलालपुर पुलिस ने जुआं खेल रहे 6 जुआरियों को दबोचा
पुलिस ने मौके से अस्सी हजार रुपये के साथ ही दो कारें बरामद करने में कामयाबी हासिल की

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की जलालपुर पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के ममना के पास जुआं खेल रहे 6 जुआरियों को दबोचकर मौके से 72000 रुपये, वही तलाशी के दौरान आठ हजार आठ सौ पचास रुपये के साथ ही दो कारें और ताश के 52 पत्ते बरामद करने में कामयाबी हासिल की। जलालपुर पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ मु०अ०स० 80/2025 धारा 13 जुआं एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही पकड़े गये जुआरियों में 23 वर्षीय मुन्ना बाबू पुत्र सैय्यददीन निवासी मोहल्ला बेनौटी, मूसानगर कानपुर देहात,वही 30 वर्षीय
रवेन्द्र उर्फ अरविन्द पुत्र तुलाराम निवासी खराखर मझगवां हमीरपुर, जबकि 56 वर्षीय अशोक पुत्र रामशंकर निवासी अशोक नगर कुन्याता मूसानगर कानपुर देहात, वही 28 वर्षीय अजय नारायण पुत्र छोटेलाल निवासी अच्युता नंद शास्त्री नगर मूसानगर कानपुर देहात, जबकि 50 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी शिवनी कुरारा हमीरपुर सहित 45 वर्षीय बालसिंह पुत्र कल्लू निवासी मुसरिया मूसानगर कानपुर देहात शामिल हैं। वही जुआरियों को दबोचने विली टीम में खासतौर से एस आई विजय कुमार मिश्रा, एस आई रवेन्द्र सिंह, एस आई नरेन्द्र कुमार यादव, एस आई अरविन्द सिंह
एस आई सत्यम प्रताप सिंह, एस आई रमाकान्त, महिला एस आई प्रतिमा सहित हैड कांस्टेबल राजेन्द्र खासतौर से शामिल रहे।






