उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर
हमीरपुर की जलालपुर पुलिस ने एक किलो दो सौ ग्राम गांजे के साथ
शातिर तस्कर को किया दबोचा

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत जरिया थाने के परछा निवासी 30 वर्षीय गांजा तस्कर को जलालपुर पुलिस ने चन्दा डेरा रोड ग्राम धौहल से एक किलो दो सौ ग्राम गांजे के साथ तस्कर भाईलाल पुत्र प्रकाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। वही जलालपुर पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मु0अ0सं0 93/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। वही जलालपुर पुलिस ने बताया कि तस्कर के खिलाफ चार संगीन आपराधिक मामले पहले से भी दर्ज हैं। वही तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में खासतौर से एस आई सत्यम प्रताप सिंह, एस आई विजय कुमार मिश्रा सहित कांस्टेबल गुलाम गौस मौजूद रहे।






