जौनपुर: ऑपरेशन लंगड़ा जारी, मुठभेड़ में 2 इनामी बदमाश ढेर; हत्या के आरोपी शिवशंकर और धनंजय गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जनपद में एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पूरे शबाब पर है। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जलालपुर, चंदवक, केराकत पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने एक बड़ी मुठभेड़ को अंजाम देते हुए हत्या के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
ओईना के पास पुलिस पर चलाई गोलियां
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को बदमाशों के इलाके में होने की पुख्ता सूचना मिली थी। ओईना के पास घेराबंदी करते ही बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों इनामी अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
हत्या के मामले में थे वांछित
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शिवशंकर चौहान और धनंजय उर्फ नन्दू के रूप में हुई है। ये दोनों ही जौनपुर में हुई एक हत्या (धारा 103 BNS) के मामले में लंबे समय से वांछित थे और इन पर इनाम भी घोषित था।
बरामदगी:
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित साक्ष्य बरामद किए हैं:
-
अवैध असलहे: दो तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस।
-
आलाकत्ल: हत्या में प्रयुक्त चाकू।
-
वाहन: एक मोटरसाइकिल।
सख्ती से चलेगा अभियान
एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने साफ कर दिया है कि जौनपुर की शांति भंग करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई ने जनपद के बदमाशों में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस टीम की इस सफलता पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी सराहना की है।






