उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज, पुलिस टीम ने दिखाई तत्परता

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर महिला सुरक्षा को लेकर सरपतहाँ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छेड़खानी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना सरपतहाँ पुलिस को क्षेत्र से छेड़खानी की शिकायत मिली थी। इस पर प्र0नि0 सरपतहाँ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की घेराबंदी की और उन्हें धर-दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल अहद पुत्र क्युम तथा अबुतलहा पुत्र गुलसेर, दोनों निवासी उसरौली थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहाँ इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस त्वरित गिरफ्तारी से क्षेत्र में पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button