Karan Kundra Tejasswi Prakash को दे रहे हैं धोखा? चोरी छिपे डेटिंग ऐप पर ढूंढ रहे नया प्यार!

जन एक्सप्रेस : टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक और चर्चित अभिनेता करण कुंद्रा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। बता दें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी छोटे परदे की सबसे चहेती जोड़ी में से भी एक मानी जाती है। दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आती है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने ‘बिग बॉस 15’ के बाद एक-दूजे को डेट करना शुरू किया । दोनों अपनी लव स्टोरी और रिलेशनशिप को लेकर सकारात्मक हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर ने सबके होश उड़ा दिए हैं।

करण कुंद्रा की डेटिंग ऐप प्रोफाइल ने फैन्स को चौंकाया
बता दें की तेजस्वी संग रिलेशनशिप में होने के बावजूद करण कुंद्रा की प्रोफाइल एक डेटिंग ऐप ‘बंबल’ ऐप पर दिखी। हैरानी की बात तो है की ये प्रोफाइल वेरिफाइड भी है। सोशल मीडिया पर करण की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहा है. इस बात को लेकर फैंस काफी नाराज भी है, इसके साथ ही दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें भी सामने आ रही है, कि ये प्रोफाइल नकली है तो वहीं कुछ का कहना है कि ये तस्वीर ही एडिट की हुई है। लेकिन वही कुछ फैंस इसे सच मानकर इस बात की निंदा भी कर रहे हैं

इस ऐप का चेहरा रह चुके हैं एक्टर
दरअसल, करण का नाम इस ऐप से नया नहीं है। एक दौर में वह इस डेटिंग ऐप के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं और उस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती थी। उस समय वे अनुषा दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में थे और दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की हॉटेस्ट जोड़ियों में गिनी जाती थी। ऐसे में जब अब फिर से उनके नाम से जुड़ा प्रोफाइल सामने आया, तो लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं यह पुरानी कनेक्शन का हिस्सा है या फिर किसी ने करण का नाम और पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल कर नया हंगामा खड़ा कर दिया है।
करण-तेजस्वी ने ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
हालांकि, यह अफवाह है। करण ने मज़ेदार अंदाज़ में इसकी नकारात्मकता को खारिज करते हुए कहा कि यह “न तो कोई असली अकाउंट है, न ही कोई नया मामला — यह बस हेटर्स का एक मुद्दा है,” और बताया कि ये स्क्रीनशॉट लोग हर 6-8 महीने में फिर से शेयर करते हैं | तेजस्वी प्रकाश ने भी इन ब्रेकअप की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सब “फनी लगता है” और वे और करण दोनों इस तरह की चर्चाओं पर हँसकर पार पा लेते हैं। तेजस्वी का मानना है कि वे दोनों मीडिया और अफवाहों से प्रभावित नहीं हुए हैं, बल्कि आगे अपनी-अपनी काम में ध्यान दे रहे हैं।
