राजनीति में चंदन राम दास की भरपाई नहीं हो सकती : करन माहरा

देहरादून । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और काबीना मंत्री चन्दन रामदास के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि राजनीति में उनकी भरपाई नहीं हो सकती।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि चन्दन रामदास का आकस्मिक निधन क्षेत्रीय जनता की अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। वे सरल स्वभाव के धनी थे। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों, शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन और प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि स्व.चन्दन रामदास से उनके व्यक्तिगत सम्बन्ध थे। उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से क्षति हुई है। उन्होंने चन्दन रामदास की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
पार्टी से अपना राजनैतिक सफर शुरू करते हुए जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपनी सेवायें दी। विगत एक वर्ष से सरकार में काबीना मंत्री के रूप में प्रदेश को अपनी सेवायें दे रहे थे। जिला पंचायत बागेश्वर के सदस्य से लेकर राज्य सरकार में काबीना मंत्री तक उनका लम्बा राजनैतिक सफर रहा है, जिसमें उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे।






