विद्युत नियामक आयोग 9.64 की बढ़ोतरी के साथ जारी किया टैरिफ

देहरादून । उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं की जेब पर महंगाई का बोझ और अधिक पड़ेगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) की ओर से गुरुवार को दरों में 9.64 की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।
गुरुवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने पत्रकारों की मौजूदगी में बिजली टैरिफ जारी किया। वित्तीय वर्ष के लिए यूपीसीएल ने 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब दो और पिटकुल ने नौ प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। आयोग ने इस पर जनसुनवाई के बाद करीब 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया था। लेकिन आयोग ने बिजली दरों में 9.64 की ही बढ़ोतरी की है।नई व्यवस्था में घरेलू में 25 पैसे, कामर्शियल में 30 से 80 पैसे और उद्योग में 65 से 70 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी हो गई है। फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है। अब कॉमर्शियल के बजाय कृषि उपभोक्ता के तौर पर करीब 7000 मत्स्य पालक बिजली का लाभ ले सकेंगे।
कुल लगभग 12.54 लाख उपभोक्ता, जो कि कुल घरेलू उपभोक्ता का 47 फीसदी है। घरेलू में 6ः98,अघरेलु 11.41 और गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी के लिए 14.16 फीसद,प्राइवेट ट्यूबवेल 7.61,एलटी इंडस्ट्री 11.21,एचटी इंडस्ट्री 11.05 मिक्स लोड . 15.54,रेलवे .22.12
ईवी चार्जिंग स्टेशन 13.64 फीसद की वृद्धि हई है। घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए राष्ट्रीय टैरिफ नीति के अनुरूप की औसत 20 फीसद पर क्रॉस सब्सिडी रखने उद्देश्य से वृद्धि की गई है।






