:जौनपुरउत्तर प्रदेश

दिनदहाड़े अपहरण, लूट और हमला: शहर की सड़कों पर गुंडों का राज, आरोपी अब तक फरार!

लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर ले जाकर की दुबारा पिटाई, की 20 हजार की रंगदारी की मांग

जन एक्सप्रेस जौनपुर:शहर की कानून व्यवस्था पर फिर से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ग्राम शिवापार, थाना लाइन बाजार निवासी शुभम कुमार के साथ 9 अक्टूबर को दिनदहाड़े हुए अपहरण, लूट और जानलेवा हमले की वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।शुभम कुमार को मौर्या मार्केट, शिवापार रोड पर 15-16 बदमाशों ने घेर लिया, बेरहमी से पीटा और फिर जबरन लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे की ओर ले गए, जहां दुबारा उसकी पिटाई की गई। पीड़ित से ₹1700 नकद, मोबाइल, घड़ी और पर्स लूट लिया गया, और मोबाइल को मौके पर ही तोड़ दिया गया। इसके बाद ₹20,000 की रंगदारी मांगी गई और धमकाया गया कि पैसा नहीं देने पर जान से मार दिया जाएगा।पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाकर राहगीरों और महिलाओं की मदद से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में परिजनों संग थाना लाइन बाजार जाकर FIR दर्ज कराई और मेडिकल कराया गया।

मुख्य आरोपी पर गंभीर आरोप:

शुभम ने मुख्य आरोपी विकास गौतम पुत्र शशिकांत गौतम, निवासी महमदपुर, थाना जफराबाद का नाम लिया है, जो पूर्व से अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं, जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड है।

5 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, परिवार में भय का माहौल:

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद 5 दिन बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शुभम के परिवार में, विशेष रूप से बहनों में, जो बाहर पढ़ाई और नौकरी करती हैं, डर और असुरक्षा का माहौल है।

पीड़ित की प्रशासन से अपील:

मैं अपने परिवार का इकलौता बेटा हूं। इन अपराधियों से मेरा कोई संबंध नहीं है। हमारी बहनें बाहर पढ़ती हैं। आज पूरा परिवार डरा हुआ है। प्रशासन से मांग है कि सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और कठोर कार्रवाई हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button