अमेठीउत्तर प्रदेशराजनीति

सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर काशी चली किसान यात्रा

जन एक्सप्रेस/राजेश पाल

बाजार शुक्ल अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व सांसद स्मृति इरानी अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी की नई तकनीकी जानकारी मुहैया करवाने के लिए काशी की यात्रा पर भेज रही हैं।

कस्बा स्थित रामकुमार शिक्षण संस्थान से काशी चली किसान यात्रा की शुरूआत केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता व विधायक सुरेश पासी द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ने जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनों से मुलाकात के बीच किसानों की तरक्की के लिए नई-नई तकनीकी जानकारी दिलवाने की बात कही थी। काशी में यात्रा पर गए किसानो को प्राकृतिक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन के साथ ही खेती किसानी की नई-नई तकनीकी का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।

काशी में किसानों को साथ ही भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन का सौभाग्य भी मिलेगा। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष फैजाबाद से महिला मोर्चा की वर्ष पदाधिकारी उपमा सरोज विधायक सुरेश पासी महिला मोर्चा की भाजपा मीडिया श्री राम क्रांति रामकुमार स्मारक शिक्षण संस्थान प्रबंधन राम उजेरे शुक्ला किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला रविंद्र सिंह पवन मिश्रा राजेश चौहान पार्टी के पद अधिकारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button