जौनपुर में भू माफिया ने ग्राम समाज की जमीन से करोड़ों रुपयो की मिट्टी बेची
जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र पूरेव बाजार से लगभग 2 किलो मीटर अंदर से ग्राम समाज की जमीन से करोड़ों रुपए की मिट्टी बेचा गया है

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : अवैध खनन हो रहा है एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवैध खनन माफियाओं के ऊपर कार्रवाई करने की बात करते हैं वहीं पर दूसरे तरफ जलालपुर थाना क्षेत्र लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। जिलाधिकारी जौनपुर का निर्देश अवैध खनन माफिया पर होगी सख्त कार्रवाई वहीं पर खनन विभाग अधिकारी फोन लगाने पर फोन भी नहीं उठते हैं। कई बार खनन विभाग अधिकारी को कॉल किया गया है, उनका कॉल नहीं उठाता है। इससे लगता है कि खनन विभाग अधिकारी मिली भगत से अवैध खनन किया जा रहा है। किसी अधिकारी के निर्देश का नहीं किया जा रहा पालन 2 फीट का अनुमति देने के बाद 10 फीट गहरा खनन किया जा रहा है। बड़े अधिकारी उचित कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। जानता है परेशान बड़े अधिकारी को सूचना देने के बाद कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो अवैध खनन माफिया को फोन भी कर देते हैं। वहां से अपना डंपर जेसीबी हटा लीजिए उन पर कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। उनको बचाया जा रहा है, जहां पर अवैध खनन माफिया को पर कार्रवाई होना चाहिए।






