उत्तर प्रदेशबहराइच

बाइक सवार पर तेंदुए ने लगाई छलांग, दोनों गंभीर रूप से घायल

जंगली क्षेत्रों में नहीं थम रहा घातक जानवरों का आतंक 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। वन्य क्षेत्र से गुजर रहे बाइक सवार पर तेंदुए ने छलांग लगा दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत शनिवार की देर शाम को सेमरी घटही गांव निवासी छोटे लाल पुत्र गुरु दीन उम्र 62 वर्ष एवं सोनू पुत्र छोटेलाल उम्र 25 वर्ष नानपारा से आते समय सुरजीपुरवा गांव के समीप घात लगाए बैठा तेंदुआ बाइक पर झपट्टा मार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनो ने तेंदुए से संघर्ष कर किसी तरह अपनी जान बचाई और सूचना वनकर्मियों को दी ततकाल घटनास्थल पर पहुंचे वन दारोगा गणेश शंकर शुक्ला ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी मोतीपुर भर्ती कराया। जहां दोनो का इलाज चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button