उत्तर प्रदेशगाजियाबादराजनीतिराज्य खबरें

गाजियाबाद में महानगर अध्यक्ष पद पर मयंक गोयल और जिलाध्यक्ष पद पर चौधरी चैन पाल सिंह का चयन

भाजपा की बहुप्रतीक्षित सूची हुई सार्वजनिक

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद: भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद जिला और महानगर संगठन के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी अंततः हो गई । जिलाध्यक्ष पद पर चैन सिंह तो महानगर अध्यक्ष पद पर मयंक गोयल के चयन की घोषणा हुई है । वरिष्ठ नेता मंयक गोयल पश्चिमी उत्तर- प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत हैं । गाजियाबाद की पूर्व महापौर दमयंती गोयल के पुत्र मंयक गोयल दशकों से भाजपा के विभिन्न पदों पर कार्य किया है। राजनीति के साथ वह विज्ञान और तकनीकि जैसे विषयों के भी अच्छे जानकार हैं।

जिलाध्यक्ष पद पर चैन पाल गुर्जर की ताजपोशी
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और पुराने भाजपाई चौधरी चैन पाल गुर्जर की नियुक्ति हुई है। सदर चुनाव में ब्राह्मण प्रत्याशी , महानगर अध्यक्ष पर वैश्य और जिले की कमान पिछड़े वर्ग के रूप चैन पाल को मिलने से भाजपा का समाजवादी पार्टी के पीडीए को टक्कर देने की पूरी रणनीति बनाई है। ज्ञात हो कि पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान के बाद अब पुनः इसी बिरादरी के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

सपा के पीडीए के खिलाफ भाजपा का ब्राह्मण, वैश्य और पिछड़ा दांव
विधानसभा चुनाव 2027 के तैयारियों को लेकर सक्रिय समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्ड से लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त खाने के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के कील कांटे दुरुस्त करने के लिए फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। इसी क्रम में लगातार दो बार महानगर अध्यक्ष पद ब्राह्मण को देने के बाद और सदर उपचुनाव में वर्तमान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के विधायक बनने के बाद जनपद की राजनीति में एक अहम भूमिका निभाने वाले वैश्य समुदाय को एक बार फिर जिम्मेदारी दिया गया है। जिसके लिए मयंक गोयल जो पूर्व महापौर दमयंती गोयल के पुत्र हैं उन्हें एकबार बड़ी जिम्मेदारी दिया गया है। जबकि जिले का पद पूर्व की भांति पिछड़ा वर्ग के लिए ही छोड़ी गई है। जिसपर इस बार पुराने संघ समर्पित और किसान नेता चौधरी चैन पाल सिंह की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button