उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

सीडीओ ने किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, 116 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने सोमवार को विकास भवन सभागार में आयुष विभाग की ओर से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित शिविर में आयुष विभाग की छह सदस्यीय टीम ने विकास भवन परिसर स्थित मीटिंग हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशा रावत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 116 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी, डॉ. आशीष कुमार, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट आनंद कुमार, यूनानी चिकित्सक डॉ. जरीन बेगम तथा योग प्रशिक्षक डॉ. सर्वेश कुमार पाण्डेय सहित आयुष विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button