utrakhandउत्तरकाशी

उत्तरकाशी मनेरी पहुंचे भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह नौटियाल

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी ;-  भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल सोमवार को उत्तरकाशी के मनेरी पहुंचे। यहां उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल की दिवंगत माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।मंजीत सिंह नौटियाल ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में संगठन और समाज परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।

इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अकुंश शेरवाल, प्रदेश प्रभारी सोनू लाठी, बसपा यमुनोत्री विधानसभा प्रभारी आजाद जुगेला, भीम युवा संगठन उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार, अधिवक्ता सुशील कुमार और मुन्नी लाल शिंदे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं।

मंजीत सिंह नौटियाल ने कहा कि सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी केवल सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख बेहद कठिन होता है और ऐसे समय में परिवार को भावनात्मक सहयोग की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button