utrakhandउत्तरकाशी

फिलीपींस के अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में छाया युगऋषि का साहित्य

विदेशी पाठकों ने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों और भारतीय अध्यात्म में दिखाई रुचि

जन एक्सप्रेस /हरिद्वार :- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की युग निर्माण विचारधारा और युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य अब फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भी पाठकों को आकर्षित कर रहा है। मेले में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों की ओर से युगऋषि आचार्य श्री के साहित्य को प्रदर्शित किया गया है, जिसे विभिन्न देशों से पहुंचे पाठकों द्वारा सराहा जा रहा है।
शांतिकुंज से जुड़े प्रतिनिधियों के अनुसार पुस्तक मेले में पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा व्यक्तित्व निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण, भारतीय संस्कति, अध्यात्म, नैतिक मूल्यों और मानव कल्याण से जुड़े विषयों पर रचित साहित्य को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। विदेशी पाठकों ने इन पुस्तकों का अवलोकन करने के साथ उनमें प्रस्तुत जीवनोपयोगी विचारों को समझने में भी विशेष रुचि दिखाई। गायत्री परिवार की बहिनों ने भारत से मनीला पहुंचकर पुस्तक मेले में सहभागिता कर रही हैं। वे पाठकों को आचार्य श्री के जीवन-दर्शन, युग निर्माण योजना और शांतिकुंज के सामाजिक एवं आध्यात्मिक अभियानों की जानकारी भी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग सांस्कतिक पृष्ठभूमि से आए लोगों ने विशेष रूप से आत्मपरिष्कार, नैतिकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े विचारों के प्रति जिज्ञासा व्यक्त की।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज लंबे समय से पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के साहित्य और विचारों के माध्यम से भारतीय संस्कति तथा जीवन मूल्यों के प्रसार में सक्रिय है। मनीला में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में सहभागिता को इसी वैचारिक अभियान के वैश्विक विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।
पुस्तक मेले के आयोजन एवं समन्वय में डा. सी.पी. त्रिपाठी, पूर्व महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग, तथा गुरुद्वारा सभा के अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गायत्री परिवार की प्रतिनिधियों ने आयोजन में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button