utrakhandउत्तरकाशीटिहरीनई टिहरी

टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर 28वें दिन भी धरना जारी

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :-  टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में 16 अगस्त से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 28वें दिन भी जारी रहा। वहीं 1 सितंबर से शुरू हुआ क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। रविवार को असद आलम और सुरेंद्र खत्री क्रमिक अनशन पर बैठे। धरना स्थल पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विचार मंच के स्वयंसेवकों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

आंदोलन स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। प्रदेश के कई जनपदों में मेडिकल कॉलेज संचालित हैं और रुद्रपुर एवं पिथौरागढ़ में इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, ऐसे में टिहरी जैसे महत्वपूर्ण पर्वतीय जनपद की लगातार उपेक्षा उचित नहीं है। क्योंकि टिहरी की जनता अब आश्वासनों से संतुष्ट नहीं है। सरकार को मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर अब स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए। शासन से मांग की गई कि टिहरी मेडिकल कॉलेज के लिए स्पष्ट घोषणा, समयबद्ध कार्ययोजना, बजट की व्यवस्था और निर्माण कार्य प्रारंभ करने की ठोस कार्रवाई की जाए चेतावनी दी गई कि जब तक टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।
आंदोलन को बड़ी संख्या में लोगों ने समर्थन दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के राकेश राणा, , के अलावा सत्याग्रह के 41वें दिन जीतराम भट्ट के साथ सरताज अली, नरेंद्र परमार, राजेश नेगी, संजय बिष्ट, हाशिम बख्श, फहाद शेख, अब्दुल मारूफ, राहुल नौटियाल, राजू शर्मा, मुकीम खान, विपिन जैन, नवजीत, इमरान खान, इमरान अन्नू और शमशेर गौड़ शामिल रहे। आंदोलन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी देवेंद्र नौडियाल एवं राहुल बुटोला संभाल रहे

धरना स्थल पर राकेश भूषण गोदियाल, पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ़ अली, चंडी प्रसाद डबराल, भगवान चंद रमोला, नरोत्तम दत्त जखमोला, कमल सिंह मेहर, शिवराज सिंह सजवाण, भगवान सिंह रावत, संदीप रावत, लखबीर चौहान, देवेंद्र नौडियाल, मनोज शाह, अमित रतूड़ी सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button