Crimeutrakhandउत्तरकाशी

ई-मोबाइल वैन से लोगों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

रुद्रपुर :-  साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर पुलिस का जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में थाना झनकईया और थाना दिनेशपुर क्षेत्र में ई-मोबाइल वैन के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दुकानदारों, यात्रियों और श्रमिकों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी व पासवर्ड की सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही ऑनलाइन निवेश और घर बैठे नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए गए।

अभियान के दौरान साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग के प्रति भी लोगों को सतर्क किया गया। थाना दिनेशपुर क्षेत्र के चक्की मोड़, सुभाष चौक, कालीनगर, मोतीपुर और जाफरपुर रोड समेत विभिन्न स्थानों पर करीब 300 लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंकिंग अथवा निजी जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button