utrakhandउत्तरकाशीनई टिहरी

संगठित समाज ही सुरक्षा का आधार, भेदभाव मुक्त समरस हिंदू समाज से होगा विश्व

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :-  नई दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि भेदभाव मुक्त, समरसता युक्त और संगठित हिंदू समाज ही सुरक्षा, सुख और विश्व कल्याण का आधार है, वीएचपी ने 62 वर्षों में सामाजिक समरसता, गौ रक्षा, गौ संवर्धन, धर्मांतरण और लव जिहाद को रोकने तथा जिहादी आतंकवाद को चुनौती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और समाज में शेष बचे जातिगत भेदभाव का समूल नाश करने का संकल्प लिया है।

फतेहपुर बेरी गांव में मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि टूटती परिवार व्यवस्था को संभालने के लिए बच्चों के साथ नियमित संवाद, परिवार के साथ समय नियोजन और पड़ोसियों से अच्छे संबंधों की ओर लौटना होगा, घर घर सत्संग और संस्कार शालाएं खड़ी करनी होंगी तभी संगठित और सुरक्षित समाज की रचना होगी, हिंदू समाज का मूल मंत्र वसुधैव कुटुंबकम है और संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए कार्य करना ही हमारा धर्म है। इस अवसर पर प्रांत गौ रक्षा सह प्रमुख विजेंद्र तंवर, विभाग मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री शम्मी वत्स, सह मंत्री रवींद्र तंवर सहित अनेक धर्माचार्य और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button