उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंसुल्तानपुर

पब्लिक इंटर कालेज मे मनाया गया हिंदी दिवस, सम्मानित हुए मेधावी छात्र छात्राएं

जन एक्सप्रेस / सुलतानपुर: भदैया ब्लाक स्थित पब्लिक इण्टर कॉलेज चौकिया में हिंदी दिवस पर “हिंदी भाषा और साहित्य ज्ञान” परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं में भाग लिया प्रतिभागी छात्राओं को प्रधानाचार्य ने सम्मानित करते हुए हिंदी के महत्व के बारे में जानकारी साझा की । लव हुआ तहसील के पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया में हिंदी दिवस के मौके पर सोमवार को हिंदी विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक कक्षा/वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ दिनेश प्रताप सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा में हिंदी विषय में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।हिंदी के महत्व पर उप प्रधानाचार्य हरिशंकर यादव, दिलीप सिंह और श्यामा प्रसाद ने विस्तार से चर्चा किया।कार्यक्रम में संजय यादव, अमर सेन सिंह श्री रामफेर, संदीप कुमार पाण्डेय,मदन कुमार शर्मा, अमरजीत,कमलेश सहित समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन डॉ कपिल देव शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button