उत्तराखंडहल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा वार, तमंचा और 17 जिंदा कारतूस बरामद

रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

जिला संवाददाता -सुल्तान अंसारी

जन एक्सप्रेस / हल्द्वानी: मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम रामलीला मैदान में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और कुल 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इनमें 13 कारतूस 12 बोर और चार कारतूस 32 बोर के बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज बेलवाल पुत्र स्व. त्रिलोक बेलवाल निवासी लछमपुर चौराहा, गोलापार, काठगोदाम के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, हेड कांस्टेबल इसरार नवी, कांस्टेबल धीरज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button