utrakhandउत्तरकाशीहल्द्वानी

बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुनवाई नहीं हो सकी, 17 सितंबर की संभावित तारीख

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। कंप्यूटर जनरेटेड लिस्टिंग में अगली संभावित तारीख 17 सितंबर 2026 दिखाई दे रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :-  बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। अब कंप्यूटर जनरेटेड लिस्टिंग में मामले की अगली सुनवाई की संभावित तारीख 17 सितंबर 2026 दिखाई दे रही है। हालांकि, अंतिम सुनवाई की तारीख अदालत की आधिकारिक सूची के अनुसार ही स्पष्ट होगी।

सुनवाई को लेकर बुधवार सुबह से बनभूलपुरा क्षेत्र में हलचल बनी रही। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर रहे। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि ड्रोन समेत अन्य माध्यमों से निगरानी की गई।

रेलवे भूमि से जुड़ा यह प्रकरण लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। प्रत्येक सुनवाई को लेकर क्षेत्रवासियों और मामले से जुड़े पक्षों की नजरें अदालत के अगले आदेश पर रहती हैं। बुधवार को सुनवाई नहीं होने के बाद अब संभावित 17 सितंबर की तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मामले की अगली सुनवाई में अदालत का रुख और आगे की कानूनी दिशा क्या रहती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की निगरानी जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button