
जन एक्सप्रेस /खटीमा :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह अपने गृह क्षेत्र खटीमा स्थित नगला तराई आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न मुद्दों से जुड़ी शिकायतें और मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का तय समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
बताया गया कि मुख्यमंत्री धामी मंगलवार देर शाम खटीमा पहुंचे थे। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।






