उत्तर प्रदेशचित्रकूट

छोटी उम्र, बड़ा आत्मविश्वास: कु. अंशू बनी एक दिन की अस्पताल अधीक्षक

CHC मानिकपुर में संभाली व्यवस्थाएं, मरीजों से मिलकर जानी ज़मीनी हकीकत

जन एक्सप्रेस मानिकपुर, चित्रकूट। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत राजकीय शबरी बालिका छात्रावास, मानिकपुर कल्याण केंद्र की छात्रा कु. अंशू को एक दिन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मानिकपुर का अधीक्षक बनाया गया।छात्रा कु. अंशू ने पूरे आत्मविश्वास और समझदारी के साथ अस्पताल की व्यवस्थाएं संभालीं। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं, OPD की व्यवस्था देखी और स्टाफ से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिला स्वास्थ्य, साफ-सफाई, एवं टीकाकरण जैसी सेवाओं का भी निरीक्षण किया।अस्पताल प्रशासन और स्टाफ ने अंशू का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और समाजिक भागीदारी की भावना को बढ़ावा देना है। बाल कल्याण अधिकारी, CHC अधीक्षक, और जिला प्रशासन के अधिकारीगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और बालिका को प्रोत्साहित किया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया:

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा, “ऐसी पहल बालिकाओं को भविष्य के लिए तैयार करती हैं और उनमें नेतृत्व का गुण विकसित करती हैं। मिशन शक्ति सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि एक सोच है—नारी सशक्तिकरण की।”

बालिका का उत्साह:

कु. अंशू ने कहा, “आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे अस्पताल की जिम्मेदारी संभालने का अवसर मिला। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं और लोगों की सेवा करना चाहती हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button