उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंलखनऊ

लखनऊ कैंसर संस्थान को मिलेगा 129 करोड़ के अत्याधुनिक उपकरणों का तोहफा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी वित्तीय स्वीकृति,कैंसर मरीजों को मिलेगा बेहतर और सटीक इलाज

जन एक्सप्रेस/लखनऊ:  राजधानी लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान अब और अधिक अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने यहां अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 129.06 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह कदम न केवल लखनऊ बल्कि पूरे प्रदेश के कैंसर रोगियों को लाभ पहुंचाएगा, जो इस संस्थान में उपचार के लिए आते हैं। अब मरीजों को और सटीक जांच, त्वरित निदान और उन्नत इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

बेहतर इलाज देना सरकार की प्राथमिकता” — ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया,

प्रदेश भर से कैंसर रोगी लखनऊ के कैंसर संस्थान में इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर सुविधा देना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए संस्थान को नवीनतम तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है।”

 

ग्रेटर नोएडा के GIMS को भी मिला बजट

स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) को भी चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 11.46 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी गई है।

प्रदेश के सभी अस्पताल होंगे हाईटेक

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि,

प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक उपकरणों और नई तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इससे न केवल इलाज की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि मरीजों का भरोसा भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश कर रही उत्तर प्रदेश सरकार अब सार्वजनिक चिकित्सा संस्थानों को आधुनिक बनाने के मिशन पर तेजी से आगे बढ़ रही है। लखनऊ कैंसर संस्थान और ग्रेटर नोएडा GIMS को मिले बजट से हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और इलाज की गुणवत्ता में क्रांतिकारी सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button