UPPOLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़महोबा

गोवंश को पानी पिलाना महाराज को पड़ा भारी , दरोगा ने की पिटाई

खाकीधारी पर लगा गौवंश की सेवा में लगे अधेड़ व्यक्ति को पीट कर लहूलुहान करने का आरोप

जन एक्सप्रेस/महोबा (अंजली धाकड़) सूपा चौकी में तैनात दरोगा को इतना गुस्सा आया कि लोगों की सुरक्षा को तक में रखकर महाराज को किया प्रताड़ित जबकि खाकी लोगों की सुरक्षा के लिए होती है लेकिन महोबा जिले में एक खाकीधारी पर गौवंश की सेवा में लगे अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान करने का आरोप लगा है । सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पीआरवी ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गौरतलब हो कि चरखारी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सूपा चौकी क्षेत्र का है।

जहां भोलानाथ महाराज नामक 50 वर्षीय व्यक्ति गौवंशों की सेवा करते हैं और रेलवे स्टेशन के पास झोपड़ी में रहते है । आरोप है कि भोला महाराज गाय को पानी लेने जा रहे थे तभी सूपा चौकी के दरोगा किसी बात पर बिगड़ गए और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। दरोगा द्वारा की गई पिटाई में भोला महाराज गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि किस कारण दरोगा ने अधेड़ व्यक्ति की पिटाई की इसकी जानकारी नही मिल पाई है। घायल व्यक्ति की सूचना यूपी 112 को दी गई। सूचना पर पहुँची पीआरवी 7337 ने मौके पर पहुँचकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां तैनात डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं। मामले को लेकर पीआरवी कमाण्डर ने बताया कि एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया गया है कि दरोगा जी ने इसकी पिटाई कर दी है ।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बताया कि एक घायल को यूपी 112 में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है,घायल के परिजनों ने बताया है कि चौकी के दरोगा द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है,जिसमें वह घायल हो गया है, घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।श्रीपत यादव (पीआरवी)-बेद प्रकाश (प्रयक्षदर्शी) डॉ. (ईएमओ जिला अस्पताल महोबा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button