उत्तरकाशीउत्तराखंड

माणा घारी युद्ध और वीर सिंह भवन: उत्तरकाशी की वीर परंपरा का प्रतीक

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी:  वीर सिंह भवन: हर्षिल घाटी में स्थित वीर सिंह भवन उनकी ऐतिहासिक विरासत का केंद्र है, जो उनकी वीरता और संघर्ष को दर्शाता है। वर्तमान में यह ऐतिहासिक भवन उपेक्षा और रख-रखाव के अभाव में जर्जर हालत में है, जिसके कारण यह संकट में है। वीर सिंह रौतेला की शौर्य गाथा उत्तराखंड उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र की गौरवशाली पहचान का एक अभिन्न हिस्सा है। आज उनका यह भवन जीणसीण हो चुका है संकट की इस दौर में पर्यटन विभाग भी इसका संज्ञान नहीं ले रहा है।

प्राचीन समय से गढ़वाल की भूमि गढ़ों एवं भड़ो (वीरों) की भूमि रही है, उत्तरकाशी जनपद की हर्षिल घाटी अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध है, ऐतिहासिक दृष्टि से यह क्षेत्र सीमांत संघर्षों एवं छोटे-छोटे राज्यों के टकराव का साक्षी रहा है। उस दौरान जब राज्यों की पक्की सीमाएँ अस्तित्व में नहीं थी तो भूमि, संसाधनों एवं अस्मिता कि रक्षा की रक्षा सबसे बड़ा धर्म माना जाता रहा, उसके लिए लोग प्राणों की बाजी तक लगा ले जाते थे । हर्षिल घाटी के भड़ वीर सिंह रौतेला, ऐसे ही एक योद्धा थे जिन्होंने युद्ध लड़े और अपने समाज के संरक्षक और मार्गदर्शक के रूप में उन्होंने मजबूत पहचान बनाई।

बीर सिंह को इस घाटी की लोक परंपराओं, गीतों, पवाड़ों में ना केवल एक रणबांकुरे के रूप में, बल्कि साथ में न्यायप्रिय एवं जनहितकारी नेतृत्वकर्ता के रूप में भी याद किया जाता है। उनके युग में “धाड़ा मारना’ केवल लूटपाट का पर्याय नहीं था, बल्कि सीमांत समाज के अस्तित्व व संसाधनों की रक्षा का रणनीतिक संकल्प था। बड़ासू (हर की दून क्षेत्र) से लेकर सामरिक दृष्टि से माणा तक उनके साहसिक अभियानों की कथा-कहानियाँ यहाँ के लोक समाज में आज भी सुनाई देती है, किसी भी युद्ध में सिर्फ विजय प्राप्त करना उनका लक्ष्य नहीं रहा, बल्कि अपने क्षेत्र सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना पहला दायित्व रहा। वीर सिंह के जीवन का सबसे सबसे मार्मिक एवं गौरवपूर्ण अध्याय माणा घारी का युद्ध माना जाता है, सीमांत सुरक्षा के लिए वे अपने साथियों के साथ आगे बढ़े, जहां उनके साथ घंटों तक भीषण संघर्ष चला। आखिर ! में वे अपने साथियों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए, यह बलिदान एक युद्ध का खटमा नहीं था बल्कि एक अमर गाथा की शुरुआत थी।

इनकी वीरगाथा को जन-जन तक पहुंचाने में एक औजी (ढोल वादक) की अद्भुत सूझबूझ का विशेष योगदान रहा, बुद्ध के बाद जब सभी योद्धा शहीद हो गए, तब उसने स्वयं को मृतकों के बीच इस प्रकार छिपा लिया ताकि शत्रु उसे पहचान न सके। रात के अंधेरे में वह दुर्गम रास्तों से होता हुआ झाला गांव पहुंचा और इस बलिदान की कथा को जीवित रखा। आज भी माणा में उनसे जुड़ी बंदूक और झाला में सुरक्षित रखा गया ढोल इस इतिहास के साक्ष्य माने जाते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button