उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

मनबढों ने रोडवेज चालक को पीटकर किया घायल

मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन को लिया हिरासत में

जन एक्सप्रेस /शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत इमरानगंज बाजार के समीप रोडवेज बस से ओवर टेक करने के दौरान गिरकर घायल हुए युवक के एक दर्जन की संख्या में पहुंचे साथियों ने रोडवेज चालक को बस में घुस कर पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले मामले की जांच में जुटी हुई है।
शनिवार को जौनपुर से शाहगंज आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी 65 एल टी 9161 से मोलनापुर गांव निवासी दो युवक बाइक से बस को ओवर टेक कर आगे निकल रहें थे। लेकिन बस से हल्की सी टक्कर लगने से दोनों युवक इमरानगंज बाजार स्थित सर सैयद इंटर कालेज के समीप गिर गये। जिससे नाराज गांव के एक दर्जन से अधिक मनबढ़ युवकों ने रोडवेज पर पहुंचकर जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी बस चालक वीरेंद्र यादव पुत्र जोखू यादव को बस के अंदर घुस कर पीट कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद रोडवेज कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।शेष भागने में सफल रहे। पुलिस घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ित चालाक की तहरीर अमन , देवेन्द्र,शनि, अरविंद,सूरज, दीपक, मोनू के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button