उत्तर प्रदेशचित्रकूटधर्म

निर्मोही अखाड़ा द्वारा संचालित हनुमान धारा की गौशाला में 51 फीट ऊंची विशाल हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

चित्रकूट। निर्मोही अखाड़ा द्वारा संचालित हनुमान धारा की गौशाला में 51 फीट ऊंची विशाल हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज के कर कमलों से होगा यह जानकारी देते हुए अखाड़ा के कार्यकारी महंत दीनदयाल दास जी महाराज ने बताया कि इतनी विशाल हनुमानजी की प्रतिमा अभी चित्रकूट परिक्षेत्र में कहीं नहीं है ,यह सब भक्तों के सहयोग से अवसर मिला कि चित्रकूट में हनुमान जी की 51 फिट ऊंची सबसे विशाल प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

कार्यक्रम में देश के कोने कोने से विभिन्न आश्रमों के संत महंतों के अलावा जनप्रतिनिधि समाजसेवी हनुमान भक्त शामिल होंगे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक मुन्ना शास्त्री ने बताया कि प्रतिमा अनावरण की सभी तैयारियां जोरों पर चल रही है अनावरण के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के आयोजक रामअवतार बंसल नई दिल्ली ने सभी हनुमान भक्तों से इस कार्यक्रम में शरीक होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button