देश

मुख्यमंत्री से मिले गीतकार व कवि मनोज मुंतशिर

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सोमवार को करनाल दौरे के दौरान प्रसिद्ध गीतकार, कवि व लेखक मनोज मुंतशिर ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को फिल्म ‘आदिपुरुष’ की कुछ झलकियां भी दिखाई। मुख्यमंत्री ने फिल्म के लिए मुंतशिर को शुभकामनाएं दी।

इस मुलाकात के दौरान मनोज मुंतशिर ने मुख्यमंत्री से फिल्म उद्योग से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार फिल्मों व कलाकरों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने फिल्म निर्माताओं एवं कलाकारों की सुविधाओं के लिए पिंजौर में लगभग 60-70 एकड़ भूमि फिल्म सिटी के लिए चिन्हित की है। इस फिल्म सिटी से फिल्म निर्माताओं को बहुत सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कलाकारों के साथ है, उनके हित के लिए आगे भी कार्य करते रहेंगे, कलाकारों को हरियाणा में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।

मनोहर लाल ने कहा कि समाज को सही दिशा दिखाने में एक कलाकार की बहुत अहम भूमिका होती है, क्योंकि कलाकार किसी वर्ग विशेष का नहीं होता, उसकी पहचान सिर्फ एक कलाकार के तौर पर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button