अमेठीउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

नाबालिग ने चलाई कार, बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

जन एक्सप्रेस/अमेठी : जायस कोतवाली क्षेत्र के नसीराबाद रोड पर आज सुबह एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाबालिग चालक को कार से बाहर निकाला।

घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं सामने

उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर बच्चे को घर ले गए।परिवहन विभाग लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है और वाहन मालिकों से नाबालिगों को वाहन न सौंपने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती 

यातायात विशेषज्ञों का कहना है कि नाबालिग चालक न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं। यातायात नियमों की अनदेखी सड़क सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button