उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी सख्त, फरियादियों को मिला भरोसा बक्शा थाने पर पहुंचे डीएम

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बक्शा में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करे, जिससे पीड़ितों को अनावश्यक रूप से थानों व कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर तुरंत सुलझाई जा सकती हैं, उन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शीघ्र समाधान कराया जाए।

डीएम ने अपराध एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनका धरातल पर समाधान भी सुनिश्चित हो।

थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया, जिससे फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनता का विश्वास प्रशासन की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिटी देवेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button