उत्तर प्रदेशराज्य खबरें
हाथरस : इलाज के दौरान बंदर की मृत्यु, बैंड-बाजे के साथ भव्य शव यात्रा

जन एक्सप्रेस/हाथरस : सादाबाद कस्बा बिसावर में करीब पांच दिन पहले एक बंदर घायल अवस्था में मिला आसपास के लोगो ने उसकी देखभाल करते हुए डॉक्टर द्वारा इलाज करवाया करीब 5 दिन बाद आज बंदर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई आज ग्रामीणों द्वारा अंतिम यात्रा को कुछ इस तरह निकला जिसे लोग अगले कई दिनों तक ना भूल पाए। अंतिम सेज सजाई, उस पर बंदर के शव को रखा, उस पर माला-फूल अर्पित किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। संवेदना जताने के लिए बहुत लोग इसमें शामिल हुए अंतिम शव यात्रा को कस्बे के तमाम रास्तों से होते हुए बिसावर नहर के पास शव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार किया।





